हर्मेश भटिया
नई दिल्ली।अंध विश्वास लोगो को अँधा बना देता है। कोरोना जो एक बिमारी है को कुछ लोग अंध विश्वास से दूर करने में तुले हुवे है। कभी कोई कुछ कर रहा है तो कभी कोई कुछ। सभी इन्तहा को खत्म करते हुवे एक अंधविश्वासी पुजारी ने मंदिर में एक युवक का सर काट कर बलि चढ़ा दिया ताकि कोरोना दूर हो जाये।
पुलिस द्वारा पूछताछ में पुजारी ने कबूला की उन्हें रात को देवी माँ ने सपने में आकर दर्शन दिया था और बोला था कि किसी व्यक्ति की बलि चढ़ाओगे तो कोरोना संकट टल जायेगा। ठीक अगले दिन पुजारी ने उक्त ब्राह्मणी देवी मंदिर परिसर में इस विभत्स घटना को अंजाम दिया। स्थानीय पुलिस ने हत्या के लिए प्रयुक्त हथियार को जब्त कर लिया है, और आरोपी पुजारी संसार ओझा को हीरसत में लेकर पूंछताछ कर रही है। आरोपी ने कोरोना वायरस को भगाने के नाम पर हत्या करना कबूल कर लिया है। वही पुलिस मामले में किसी और के भी हाथ होने की जानकारी इकठ्ठा कर रही है।
पुलिस ने मृतक की पहचान सरोज कुमार प्रधान के तौर पर किया है। पुलिस सूत्र बताते है कि आरोपी से तहकीकात में एक और बात कबुली है कि वर्तमान में लॉक डाउन के चलते मंदिर में दर्शनार्थियों की कमी थी इस लिए मंदिर में दान/चढ़ावा नहीं मिल रहा था इससे पुजारी दुखी भी था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…