आदिल अहमद/मोहम्मद कुमेल
कानपुर। बाल सेवी संस्था सुभाष चिल्ड्रन सोसाइटी संचालित सुभाष चिल्ड्रन होम के बच्चो को कोविड19 महामारी से बचाव हेतु सभी 38 बच्चों की थर्मल स्क्रीनिंग कराई गई। बच्चों के लिए हैंड फ्री सैनिटाइजर मशीन की व्यवस्था की गई, तथा संपूर्ण सुभाष चिल्ड्रन होम को सेनीटाइज भी कराया गया। जिसके साथ ही बच्चों को कोराना से बचने हेतु टिप्स भी दिए गए।
कमल कांत तिवारी प्रबंधक सुभाष चिल्ड्रन होम ने कोविड 19 के बारे में विस्तृत रूप से बताते हुए बताया कि इस वायरस से संक्रमित होने के कई दिनों बाद भी कोरोना वायरस के लक्षण दिखाई देते हैं। कोरोना वायरस के मरीज़ों में आमतौर पर बुखार जैसे शुरुआती लक्षण दिखाई देते है। इसके बाद ये लक्षण निमोनिया व किडनी को नुकसान पहुंचाते हैं। साथ ही उन्होंने बच्चो को बताया कि कोरोना वायरस से बचने के लिए सफाई रखना बहुत आवश्यक है। सफाई रखने के लिए सर्वप्रथम हाथ धोना एक महत्वपूर्ण कार्य है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्थाध्यक्ष कमल कांत तिवारी रोटरी क्लब कानपुर त्रिमूर्ति चार्टर अध्यक्ष रोटेरियन सतीश चंद गुप्ता सुभाष चिल्ड्रन होम की आशा सचान संजुला पांडेय रुचि सचान ज्योति शर्मा सरोज देवी गीता शुक्ल पम्मी गौरव सचान सहित सुभाष चिल्ड्रेन होम के 03 दर्ज़न से अधिक बच्चे उपस्थित रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…