Categories: Crime

थाना टोनिका सिटी पुलिस ने दो शातिर मोबाइल लुटेरों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

सरताज खान

गाजियाबाद लोनी। थाना टोनिका सिटी पुलिस ने लूट की घटना का 24 घण्टे में खुलासा कर ट्रोनिका सिटी पुलिस ने सफलता हासिल की है। मोबाइल लूट की घटना करने के अगले दिन लूट की घटना को अंजाम देने निकले ही थे कि दोनो लुटेरों को पुलिस ने धर दबौचा और जेल भेज दिया है।

एसएचओ रमेश चंद सिंह ने बताया कि शनिवार को पुलिस ने लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए शुक्रवार की लूट में सफलता हासिल की है।दोनो लुटेरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पुलिस ने शुक्रवार को ट्रोनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र से लुटा गया सैमसंग का मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।एसएचओ ने बताया कि गिरफ्तार दोनो अभियुक्त शातिर लुटेरे है। जो मोटरसाइकिल से घूमते रहते है और बात करते लोगो से मोबाइल या अन्य सामान झपटकर भाग जाते है तथा राह चलते लोगो को सस्ते दामो में बेचकर अवैध आर्थिक लाभ कमाते है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts