गौरव जैन
रामपुर। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि “टिड्डी और फिस्ड्डी” दोनों संकट के समय का कंटक है, टिड्डी फसल बर्बाद करने की कोशिश कर रहा है फिस्ड्डी देश को बदनाम करने की साजिश। नकवी ने कहा कि जहाँ एक ओर देश एक जुट हो, देश पर आई आपदा को, अवसर मे बदलने के लिए पूरे मजबूती के साथ काम कर रहा हैं, वही कांग्रेसी फिस्ड्डी की लफ्फाज़ी और बकवास बहादुरी समस्या के समाधान के बजाय सियासी व्यवधान का हिस्सा बन गये है।
नकवी ने कहा कि दुख की बात है कि हमारी सेना-सुरक्षा बल देश की सुरक्षा-सम्मान के लिए राष्ट्रवादी संकल्प के साथ सीमा पर डटे है, दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं, तो वहीं कुछ राजनैतिक दलों द्वारा उनके मनोबल को तोड़ने के पाखड़ी प्रपंच किये जा रहे हैं यह वही पार्टी है जिसने पुलवामा और बालाकोट में हमारे सुरक्षा बलों के शौर्य, प्राक्रम पर सवाल खड़ा कर दुनिया में भारत की छवि खराब करने की अपराधिक साजिश की थी।
नकवी ने कहा कि देश की सुरक्षा-सम्मान सार्वभौमिकता के मुद्दे पर कभी भी इतना घटिया राजनैतिक व्यवहार नही देखा गया, जैसा आज कांग्रेस पार्टी और उनके नेता कर रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मजबूत राष्ट्रवादी इच्छा शक्ति से भरपूर नेतृत्व पर पुख्ता विश्वास करता है, देश एक सुरक्षित नेतृत्व के हाथों में है, देश की सुरक्षा-सम्मान के लिए कोई कसर नही छोड़ी जा रही है।
नकवी ने कहा कि “फैमिली फोटों फ्रेम में फिक्स पार्टी” और उसके नेताओं के “लफ्फाजी का लॉलीपॉप” भारत विरोधी ताकतों को आक्सीजन सप्लाई करने की साजिश के पाप से ज्यादा कुछ नही हैं। कांग्रेस के गुनाहों के गलीचे में दबे अपने पाप पर पेबन्द लगाने की बोखलाहट में “चोर मचाए शोर” कर रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…