Demo Pic
मो0 सलीम
वाराणसी। देश में बढ़ रहे कोरोना के मामलों में कमी नहीं आ रही है। वहीं वाराणसी में भी प्रतिदिन कोरोना से संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। गुरुवार को भी 11 नए संक्रमितों की पहचान हुई है। वहीं इस बीमारी से 2 और लोगों की जान चली गयी है। वाराणसी जिले में इस खतरनाक बीमारी से अबतक 10 लोगों की मौत हो चुकी है।
30 वर्षीय आठवें मरीज का संबंध गोला दीनानाथ थाना कोतवाली से है। यह मरीज दिल्ली से फ्लाइट द्वारा वाराणसी आया था। 60 वर्षीय नौंवे मरीज का संबंध शिवपुर थाना शिवपुर से है। यह मरीज पेशे से होम्योपैथी चिकित्सक हैं।
जिले में जिन दो मृतकों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं उनमे 46 वर्षीय दसवें मरीज का संबंध गोविंदपुरा चौक थाना चौक से है। यह मरीज दिनांक 16 जून को बीएचयू में सांस फूलने की शिकायत पर भर्ती हुये और इलाज के दौरान दिनांक 17 जून को इनकी मृत्यु हो गई। 54 वर्षीय ग्यारहवें का संबंध अवसानपुर थाना बड़ागांव से है। यह मरीज टाइफाइड से ग्रस्त थे। दिनांक 16 जून को सांस फूलने की शिकायत पर बीएचयू में भर्ती हुए जहां पर इलाज के दौरान दिनांक 16 जून को ही इनकी मृत्यु हो गई।
ईएसआईसी हॉस्पिटल में भर्ती 1 तथा पं0 दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय में भर्ती 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज का फॉलोअप सैम्पल का परिणाम निगेटिव आने के कारण उन्हें स्वस्थ घोषित कर डिस्चार्ज किया गया। जनपद में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 304 हो गई है। 218 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या 76 है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…