Categories: Crime

वाराणसी – दिनदहाड़े अज्ञात अधेड़ को अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली, मौके पर हुई मौत

ए जावेद

वाराणसी। वाराणसी के एसएसपी प्रभाकर चौधरी द्वारा बेहतर पोलिसिंग के फरमान के बाद भले अपराध पर नियंत्रण हुआ है। मगर अपराधियों के हौसले आज भी बुलंद है। इन हौसला बुलंद अपराधियों ने एक दुस्साहसिक घटना को आज अंजाम दे डाला जब दिन दहाड़े एक अज्ञात अधेड़ को गोली मार कर मौके से फरार हो गए।

घटना चौबेपुर थाना क्षेत्र के कमौली गांव स्थित नहर की पुलिया के समीप की है जहा आज सोमवार को दोपहर लगभग तीन बजे मोटर साइकिल सवार बदमाशों ने एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति जिसकी आयु लगभग 55 आकी जा रही है को गोली मार कर हत्या कर दिया और मौके से फरार हो गए। गोली मृतक के सिर में लगी है जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को प्रदान किया। मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी पिंडरा अनिल राय और चौबेपुर थाना प्रभारी संजय त्रिपाठी ने ग्रामीणों से पूछताछ की और लाश का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस के लाख प्रयास के बावजूद अभी तक लाश की शिनाख्त नही हो पाई है।

पुलिस को ग्रामीणों से की गई पूछताछ में पता चला कि बदमाश राजघाट पुल की ओर से उस व्यक्ति को साथ लाये थे। कमौली पुलिया के पास सुनसान स्थान देख उसे सड़क के किनारे बाइक से उतारा और गोली मार दी। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। मृतक सफारी सूट पहने हुवे है। जिसकी उम्र लगभग 55 वर्ष होने का अनुमान लगाया जा रहा है। दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहोल है। पुलिस लाश के शिनाख्त की कोशिश कर रही है। आसपास थानों पर भी मृतक की फोटो भेजी गई है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts