तारिक खान
प्रयागराज. खुल्दाबाद की रहने वाली जिस महिला में शनिवार को कोरोना की पुष्टि हुई है वह दो दिन तक नाजरेथ हॉस्पिटल में भर्ती थी। उसके पित्त की थैली का ऑपरेशन होना था। चेस्ट में इंफेक्शन होने की वजह से उसकी हालत गंभीर हो गई थी और उसे एसआरएन के लिए रेफर कर दिया गया, वहां जांच में वह कोरोना पाजिटिव मिली। यह रिपोर्ट मिलने के बाद नाजरेथ अस्पताल का वार्ड सील कर दिया गया है। साथ ही उसके संपर्क में आए 16 लोगों को क्वारंटाइन करा दिया गया है।
नोडल अधिकारी डॉ. ऋषि सहाय ने बताया कि दो मरीज के अलावा डॉक्टर, नर्स, वार्ड ब्वाय व स्वीपर महिला के संपर्क में आए थे। इनकी सैंपलिंग भी होगी। वार्ड को सैनिटाइज कराने के लिए कहा गया है।
आयुष्मान भारत योजना में कोरोना मरीजों के इलाज का पैकेज निर्धारित
यदि आयुष्मान भारत योजना का लाभार्थी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गया तो उसके इलाज का खर्च योजना के पैकेज से किया जाएगा। आयुष्मान भारत योजना के नोडल अधिकारी डॉ. राहुल सिंह ने बताया कि यदि योजना के तहत चयनित लाभार्थी का गोल्डन कार्ड नहीं बना है तो आरोग्य मित्र के माध्यम से संबंधित का गोल्डेन कार्ड बनवा लें।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…