Categories: Crime

आपसी विवाद में आज़म खान के रामपुर पब्लिक स्कूल की इंचार्ज अज़रा खान को पुलिस ने किया शांति भंग में बुक

हर्मेश भाटिया

रामपुर। रामपुर में पुलिस ने एक आपसी विवाद प्रकरण में आज़म खान की करीबी तल्लुकाती और उनके रामपुर पब्लिक स्कूल की इंचार्ज अजरा खान को शांति भंग में बुक करके एसडीएम कोर्ट में पेश किया। बाद में उनको वहा से ज़मानत मिल गई। इस मामले को लेकर शहर में चर्चा हो रही है।

प्रकरण में प्राप्त समाचार के अनुसार अजरा खान जो आज़म खान के करीबियों में गिनी जाती है रामपुर पब्लिक स्कूल की इंचार्ज है। रामपुर पब्लिक स्कूल आज़म खान का ही स्कूल है। अजरा खान को आपसी विवाद में आज रामपुर पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बाद में उन्हें शांति भंग में बुक करके एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया। जहा से उनको निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया। अजारा खान पर गंज पुलिस ने कार्यवाही किया है। इस समाचार की पुष्टि गंज इस्पेक्टर ने किया है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts