तारिक आज़मी
नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता जा रहा है। इस बीच देश में कोरोना वायरस का मामला 9.68 लाख के करीब पहुच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज बृहस्पतिवार को सुबह जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 9,68,876 हो गई है।
15 जुलाई यानी बुद्धवार को 3,26,826 नमूनों का परीक्षण किया गया है. एक दिन में हुई टेस्टिंग का यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। वहीं, 15 जुलाई तक कुल 1,27,39,490 सैंपलों का टेस्ट किया गया है। पॉज़िटिविटी रेट 10% प्रतिशत पर है। यानी कि टेस्टिंग के दौरान, कुल नमूनों में से 10% प्रतिशत लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
भारत में अब तक कुल 9.69 लाख संक्रमण के मामले सामने आने के बाद दुनिया के कोरोना संक्रमित मरीजों के फेहरिश्त में तीसरे स्थान पर है। वही पहले नम्बर पर अमेरिका और दुसरे पर ब्राजील है. कोरोना का कहर पेरू जैसे छोटे देश पर भी पड़ा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…