Demo Pic
तारिक आज़मी
नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता जा रहा है। इस बीच देश में कोरोना वायरस का मामला 10.39 लाख के करीब पहुच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज शनिवार को सुबह जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 10,38,716 हो गई है।
पिछले 24 घंटों में कोरोना के 34,884 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा आज 671 लोगों की मौत हुई है। वहीं, देश में कोरोना से अब तक 26273 लोगों की मौत हो चुकी है, हालांकि राहत की बात यह है कि 6,35,757 मरीज इस बीमारी को हराने में कामयाब भी हुए हैं। इसके बावजूद भी देश में अभी तक के आकड़ो के अनुसार 3.58 लाख से अधिक एक्टिव केस मौजूद है।
देश में कोरोना के मामलों में तेजी के साथ टेस्टिंग की रफ्तार को भी बढ़ाया जा रहा है. 17 जुलाई यानी शुक्रवार को 3,61,024 सैंपलों का परीक्षण किया गया है। यह एक दिन में हुई टेस्टिंग का अब तक का सबसे अधिक आंकड़ा है। 17 जुलाई तक कुल 1,34,33,742 नमूनों का परीक्षण किया गया है। पॉज़िटिविटी रेट यानी संक्रमित मामले निकलने की दर 9.66 प्रतिशत हो गई है।
भारत में अब तक कुल 10.39 लाख संक्रमण के मामले सामने आने के बाद दुनिया के कोरोना संक्रमित मरीजों के फेहरिश्त में तीसरे स्थान पर है। वही पहले नम्बर पर अमेरिका और दुसरे पर ब्राजील है. कोरोना का कहर पेरू जैसे छोटे देश पर भी पड़ा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…