तारिक आज़मी
नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता जा रहा है। इस बीच देश में कोरोना वायरस का मामला 15.84 लाख के करीब पहुच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज ब्रहस्पतिवार को सुबह जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 15,83,792 हो गई है।
टेस्टिंग की बात करें तो 29 जुलाई को देश में कुल 4,46,642 सैंपलों की टेस्टिंग की गई है। वहीं, महामारी शुरू होने के बाद से 29 जुलाई तक 1,81,90,382 सैंपलों की टेस्टिंग की जा चुकी है। आज सबसे अधिक जिन राज्यों में कोरोना संक्रमण के मामले सामने आये है उनमे आंध्र प्रदेश में 10,093, महाराष्ट्र में 9211, तमिलनाडु में 6426, कर्नाटक 5503 तथा उत्तर प्रदेश 3383 नया मामला सामने आया है।
भारत में अब तक कुल 15.84 लाख संक्रमण के मामले सामने आने के बाद दुनिया के कोरोना संक्रमित मरीजों के फेहरिश्त में तीसरे स्थान पर है। वही पहले नम्बर पर अमेरिका और दुसरे पर ब्राजील है। कोरोना का कहर पेरू जैसे छोटे देश पर भी पड़ा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…