तारिक आज़मी
नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता जा रहा है। इस बीच देश में कोरोना वायरस का मामला 6.48 लाख के पार पहुच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज शनिवार को सुबह जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 6,48,315 हो गई है।
बढ़ते मामलों के बीच चिंता का विषय है पॉजिटिविटी का बढ़ना. स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 3 जुलाई को पूरे देश में 2 लाख 42 हजार 383 टेस्ट किए गए। इसी के साथ अब तक हुए टेस्टों की संख्या बढ़कर 95 लाख 40 हजार 132 हो गई है। पॉजिटिव रेट बढ़कर 9.39 फीसदी पर पहुंच गया है, जो कल 9 फीसदी के नीचे था। कोरोना के नए केस के मामलों में महाराष्ट्र अब भी सबसे आगे चल रहा है। मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र में 6364, तमिलनाडु में 4329, दिल्ली में 2520, तेलंगाना में 1892 और कर्नाटक में 1694 नए मामले सामने आए हैं।
वही विश्व की बात करे तो भारत में अब तक कुल 6.48 लाख संक्रमण के मामले सामने आने के बाद दुनिया के कोरोना संक्रमित मरीजों के फेहरिश्त में चौथे स्थान पर है। अमेरिका में कुल संक्रमित 28.50 लाख है वही ब्राज़ील में 10.54 लाख है। इसके अलावा रूस में 6.68 लाख संक्रमित अब तक मिल चुके है। इसके बाद चौथे नम्बर पर भारत है और पांचवे पर यूके में 3.13 लाख संक्रमित अब तक ट्रैक हो चुके है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…