तारिक आज़मी
नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता जा रहा है। इस बीच देश में कोरोना वायरस का मामला 6.73 लाख के पार पहुच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज रविवार को सुबह जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 6,73,165 हो गई है।
वहीं राज्यवार बात करें तो सबसे ज्यादा गंभीर स्थिति महाराष्ट्र की नजर आ रही है जहां संक्रमितों की संख्या 2 लाख के पार पहुंच चुकी है, वहीं दिल्ली में भी यह संख्या 1 लाख के करीब तेजी से पहुंच रही है। दिल्ली में संक्रमितों की संख्या करीब 97 हजार की संख्या को क्रॉस कर चुकी है।
भारत में अब तक कुल 6.73 लाख संक्रमण के मामले सामने आने के बाद दुनिया के कोरोना संक्रमित मरीजों के फेहरिश्त में चौथे स्थान पर है। अमेरिका में कुल संक्रमित 28.90 लाख है वही ब्राज़ील में 15.80 लाख है। इसके अलावा रूस में 6.75 लाख संक्रमित अब तक मिल चुके है। इसके बाद चौथे नम्बर पर भारत है और पांचवे पर पेरू है जहा अब तक 2.99 लाख संक्रमित अब तक ट्रैक हो चुके है। इस आकड़ो पर गौर करे और रोज़ मिल रहे नये संक्रमितो की संख्या पर ध्यान दे तो शायद एक से दो दिनों में भारत विश्व पटल पर तीन सबसे अधिक कोरोना संक्रमित मरीजों वाले देश में होगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…