रिजवान अंसारी
मुम्बई. मशहूर फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन और उनके पुत्र अभिनेता अभिषेक बच्चन को कोरोना मुंबई के नानावती हास्पिटल में भर्ती करवाया गया है. दोनों की कोविड-19 रिपोर्ट आज देर रात पॉजिटिव आने के बाद दोनों को ही भर्ती करवाया गया है. अमिताभ बच्चन ने खुद के पॉजिटिव रिपोर्ट की जानकारी खुद ट्वीट करके दिया है.
सोशल मीडिया पर ट्वीट कर अमिताभ बच्चन ने अपने स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी और लिखा, “कोविड-19 के लिए मेरा टेस्ट पॉज़िटिव आया है, मुझे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अस्पताल इस बारे में प्रशासन के साथ जानकारी साझा कर रहे हैं. परिवार के बाकी सदस्यों और स्टाफ का भी कोरोना टेस्ट कराया गया है जिनके नतीजे अभी आना बाक़ी हैं.” साथ ही उन्होंने लिखा “जो कोई भी बीते दस दिनों में मेरे साथ संपर्क में आए हैं वो कोरोना वायरस के लिए अपनी जांच करा लें.”
अभिषेक बच्चन ने भी ट्वीट के जरिये जानकारी दी है. उन्होंने लिखा है कि आज मेरा और पिताजी का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया. हम दोनों को बहुत हल्के लक्षण थे और अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हमने सभी संबंधित अधिकारियों को सूचित कर दिया है और हमारा परिवार तथा स्टाफ के भी टेस्ट हो गए हैं. मेरा सबसे अनुरोध है कि शांति बनाए रखें और परेशान न हों. धन्यवाद.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…