फाइल फोटो मंजरी राय
संजय ठाकुर/अरविन्द यादव
बलिया. नगर पंचायत मनियर की ईओ मणि मंजरी राय ने छह जून की रात आवास विकास कॉलोनी में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में बुधवार को मृतका के भाई विजयानंद राय की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने नगर पंचायत अध्यक्ष मनियर भीम गुप्ता, टैक्स लिपिक विनोद सिंह, सिकंदरपुर ईओ संजय राव, कंप्यूटर आपरेटर अखिलेश के अलावा दो अन्य के खिलाफ धारा 306 के तहत मुकदमा दर्ज किया था।
अब इस प्रकरण में नामज़द सभी छह लोगों के खिलाफ पुलिस छानबीन में जुट गई है। शहर कोतवाली पुलिस समेत तीन थानों की पुलिस ने गुरुवार को आरोपियों के आवास पर दबिश दी लेकिन कोई आरोपी नहीं मिला। चेयरमैन दबिश से एक घंटे पहले घर छोड़कर जा चुके थे। इसके बाद पुलिस एक आरोपी के परिजन को थाने लाकर पूछताछ कर रही है।
इसी क्रम में गुरुवार को शहर कोतवाली, बांसडीह कोतवाली और मनियर थाने की पुलिस ने चेयरमैन के घर पर दबिश दी लेकिन चेयरमैन नहीं मिले। चेयरमैन के परिजनों से लौटने पर चेयरमैन से थाने पर बात करने की बात कहकर लौट गई। इसके बाद नगर पंचायत के कंप्यूटर ऑपरेटर के घर पर भी दबिश दी, लेकिन वह भी फरार मिला। इसके बाद उसके भाई को पुलिस लेकर थाने लाई और पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने नगर पंचायत कार्यालय पर भी आरोपियों की तलाश की, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। इसके बाद पुलिस ने नगर पंचायत में स्थित ईओ कार्यालय को सील कर दिया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…