Categories: Crime

शातिर चोर को नाजायज असलहा व स्कूटी के साथ किया गिरफ्तार

सरताज खान

लोनी गाजियाबाद। बॉर्डर थाना पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 1 चोरी की स्कूटी व 1 अवैध तमंचा तथा 1 अदद जिंदा कारतूस बरामद कर पुलिस ने जेल भेज दिया है।

एसएचओ लोनी बॉर्डर ज्ञानेश्वर बौद्ध ने बताया कि पुलिस ने इंद्रपुरी चौकी क्षेत्र के एस के मार्बल दिल्ली सहारनपुर मार्ग के पास से 1 शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से तलाशी के दौरान 1 अवैध तमंचा 315 बोर व 1 जिंदा कारतूस तथा 1 चोरी की स्कूटी बरामद हुई। एसएचओ ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त बहुत ही शातिर किस्म का चोर है। जो वाहन चोरी कर सस्ते दामो में बेच देता है और घटना के दौरान अपने साथ अवैध तमंचा रखता है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts