अहमद शेख
वाराणसी। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरीके से जर्जर हो चुकी है। वही प्रदेश में लोकतंत्र की हत्या किया जा रहा है। सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ आवाज़ उठाने वालो को झूठे मुकदमो में फंसा कर जेल भेजने का काम सरकार कर रही है। इसका सबसे बड़ा जीता जागता उदहारण पूर्व मंत्री आज़म खान है। सत्तारूढ़ दल जब चुनाव में अपनी हर कला दिखाने के बावजूद भी जीत नही सकी तो झूठे मुकदमो का सहारा लेकर उनको बदनाम करते हुए जेल भेज दिया गया है। उक्त बाते आज एक अनौपचारिक बातचीत में सपा के अधिवक्ता सभा के महानगर अध्यक्ष जमाल अंसारी ने कही।
इस दरमियान हमसे बातचीत करते हुवे जमाल अंसारी ने कहा कि प्रदेश में सपा सरकार पूर्ण बहुमत से अगले विधानसभा चुनावों में वापसी कर रही है। जनता इस मौजूदा सरकार और उसकी नीतियों से परेशान है। आम जन आज अखिलेश यादव के जनकल्याणकारी नीतियों को याद कर रहा है। वही भाजपा का ग्राफ अब नीचे के तरफ जा रहा है। हम 2022 चुनावो में पूर्ण बहुमत से सरकार बनायेगे।
जिले में कमेटी गठन के बाद कई हिस्सों में तकसीम दिखाई देने वाली सपा के एकजुट होने पर उठ रही शंका के सम्बन्ध में सवाल का जवाब देते हुवे जमाल अंसारी ने कहा कि कुछ लोगो की आपसी मनमुटाव होते रहते है। ये आपसी भाईचारे में होता रहता है। भाइयो के बीच अगर किसी आपसी मुद्दे पर सहमती नही है तो हम उस तरफ भी ध्यान दे रहे है और जल्द ही इसका निस्तारण किया जाएगा। इस बार नवजवानों को कमेटी में तरजीह भी इसी वजह से दिया गया है।
कार्यक्रम में सपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों में अल्पसंख्यक सभा के महानगर अध्यक्ष जावेद अंसारी, अधिवक्ता सभा के महानगर अध्यक्ष जमाल अंसारी, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मिथिलेश सहानी (बच्चा), विधानसभा अध्यक्ष शमीम अंसारी, के साथ कलाम हाशमी, मो0 अजफर “गुड्डू”, अजहर अली सिद्दीकी, संदीप शर्मा, मो0 इमरान, इरशाद अंसारी, सईद अंसारी आदि लोग उपस्थित थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…