हर्मेश भाटिया
रामपुर के तहसील बिलासपुर में पीलीभीत से बहेड़ी होते हुए तीन किलोमीटर लंबा टिड्डी दल क्षेत्र की सीमा में घुस गया, जिससे अफसरों और किसानों में खलबली मच गई। उन्हें भगाने तथा मारने के लिए अधिकारी और किसान रात भर जागते रहे। रविवार को भी यह उपक्रम जारी रहा। फिलहाल टिड्डी दल को जिले की सीमा पर ही रोक दिया गया है।
सूचना पर जिला कृषि अधिकारी चंद्रगुप्त सागर, तहसीलदार अशोक कुमार, नायब तहसीलदार अमरपाल सिंह मौके पर पहुंच गए। किसानों ने पटाखे छोड़ना तथा थाली बजाना शुरू कर दिया। ऐसा करके वे रात भर टिड्डियों को भगाते रहे। शनिवार को स्थानीय प्रशासन, बहेड़ी प्रशासन के साथ मिल कर सीमावर्ती गांवों में दवाओं का छिड़काव कर उन्हें मारने में लगा रहा। इसके साथ ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां कीटनाशक दवा का स्प्रे करने में लगी रहीं यही नही दो ड्रोन कैमरो से नज़र रखी गई और केमकल डाल कर उन्हें नष्ट करने की कोशिश की गई। फिलहाल रामपुर ज़िले में टिड्डी दल के प्रवेश होने पर अधिकारियों में किसानों में हड़कंप मच गया है। जिससे यहाँ से भागने की कोशिश लगातार जारी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…