गौरव जैन
रामपुर। जिला अस्पताल के महिला अस्पताल के तीन कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद महिला अस्पताल में हड़कंप मच गया। कोरोना पॉजिटिव की खबर आग की तरह पूरे ज़िला अस्पताल में फैल गई।इसके बाद महिला अस्पताल में सन्नाटा छा गया। उसके बाद महिला अस्पताल की सीएमएस ने 24 घंटे के लिए पैथोलॉजी लेब को बंद कर दिया।
महिला अस्पताल की सीएमएस शशि गुप्ता ने बताया कि एक पेशेंट आई थी, जो डिलीवरी के बाद कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जितने भी लोग महिला के कांटेक्ट में थे, हमने उन सभी लोगों की जांच कराई। टेस्ट में हमारी पैथलॉजी लेब के दो टेक्नीशियन और एक कंप्यूटर ऑपरेटर जो लैब में ही काम करता है यह तीनों कोरोना पॉजिटिव पाए गए।
14 लोगों की जांच कराई थी कई और लोगों की रिपोर्ट आना बाकी है। सीएमएस ने कहा लेब में टोटल 4 लोग काम करते हैं।तीन लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। चौथी की भी हम जांच करा रहे हैं और हमने पूरे अस्पताल को कल भी सेनीटाइज कराया था और आज भी हमने सेनेटाइज करा रहे हैं। लैब को 24 घंटे के लिए हमने बंद कर दिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…