गौरव जैन
रामपुर। पैकफेड के सभापति सूर्य प्रकाश पाल, जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी शिवेंद्र कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर से संचारी रोग नियंत्रण माह के अंतर्गत सफाई कर्मियों को वार्डों में विशेष सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
बारिश के दौरान कहीं भी पानी का जमाव न होने पाए इस दिशा में प्रशासनिक स्तर से पहले ही अधिकारियों को निर्देश जारी किए जा चुके हैं कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के ऐसे स्थल जहां बारिश के दौरान पानी का जमाव होता है उन स्थलों पर पानी के बहाव को सुनिश्चित कराने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं ताकि पानी के जमाव के कारण उत्पन्न बीमारियों के संक्रमण को रोकने में मदद मिल सके।
साफ सफाई एवं एंटी लारवा दवाइयों के छिड़काव के संबंध में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि सफाई कर्मी फिजिकल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखेंगे। इसके अलावा मुख्य विकास अधिकारी शिवेंद्र कुमार सिंह ने विकास भवन से तथा सभी खंड विकास अधिकारियों ने संबंधित ब्लॉक से सफाई कर्मियों को एक साथ उनके ग्रामों एवं वार्डों में सफाई के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुबोध कुमार शर्मा, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम भरत तिवारी सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…