मो0 कुमैल/रोबिन कपूर
लखनऊ: देश में जारी कोरोनावायरस संकट के बीच उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पूरे राज्य में एक बार फिर लॉकडाउन लागू करने का फैसला किया है। उत्तर प्रदेश में 10 जुलाई यानी शुक्रवार रात 10 बजे से 13 जुलाई सुबह 5 बजे तक फिर से लॉकडाउन लागू किया जाएगा। लॉकडाउन के दौरान जरूरी सेवाओं की इजाजत रहेगी। ट्रेने चलेंगी लेकिन बस सेवाओं को बंद रखा जाएगा।
बताते चले कि देश में कोरोनावायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। 9 जुलाई यानी गुरुवार को देश में अब तक के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटों में देश में 24,879 नए COVID-19 केस सामने आए हैं। यह अब तक के सबसे ज्यादा नंबर हैं। पिछले 24 घंटों में 487 मरीजों की मौत हुई है। नए केस सामने आने के बाद देश में 7,67,296 केस हो चुके हैं। वहीं कुल मौतों की संख्या 21,129 हो चुकी है। इस बीमारी से देश में अब तक ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 4,76,378 हो चुकी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…