Demo Pic
मो0 सलीम
वाराणसी। सुबह बनारस शाम बनारस के साथ कोरोना का मचा हुआ है लगातार कोहराम, कभी शहर में एक दो या दस पंद्रह कोरोना संक्रमित मिलने पर शहर में हडकंप मच जाता था. मगर अब स्थिति ऐसे होती जा रही है कि बाज़ार खुले है और शहर में एक दिन में कई दर्जन कोरोना संक्रमित मामले सामने आ रहे है. शहर में कोरोना का खौफ तो पैर पसार रहा है मगर लोग बाजारों में जमकर भीड़ है। आज 20 नए संक्रमण के मामले सामने आये है. थोडा राहत की बात ये है कि इस रिपोर्ट में संक्रमितो के रफ़्तार पर लगाम लगती दिखाई दी है।
आज सोमवार को आई रिपोर्ट के बाद शहर बनारस में कोरोना ने अपने खौफ का परचम एक बार फिर लहरा दिया है। आज आई रिपोर्ट में कुल 40 नए संक्रमित मिले है। वही अब तक कुल 42 लोगों की मौत का सबब कोरोना बन चूका है। जिले में अब कुल कोरोना मरीजों की संख्या 2125 हो गई है। जबकि 855 मरीज स्वस्थ होकर अपने अपने घरों के लिए डिस्चार्ज हो चुके हैं। वर्तमान में एक्टिव कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1228 है।
आप इस आकड़ो पर नज़र दौडाए। शहर में बने हॉटस्पॉट को आप कलम से नही बल्कि टहलते घूमते खुद देख रहे है। यह सिलसिला बदस्तूर जारी रहेगा तो एक वक्त ऐसा भी आ सकता है कि गलियों के शहर बनारस में हर दो गलियों के बाद एक हॉटस्पॉट मिलेगा। आखिर प्रशासन भी आपको कब तक चिल्ला चिल्ला कर कहेगा कि सोशल डिस्टेंस बना कर रखे। आपकी मर्ज़ी है। इस भीड़ का आप हिस्सा बने रहना चाहते है या फिर खुद को और खुद के परिवार को सुरक्षित रखना चाहते है। घरो में रहे सुरक्षित रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…