मो0 सलीम
वाराणसी। सुबह-ए-बनारस और नियमो के तहत एक तरफ की खुलती दुकानों के बीच आज सुबह-ए-बनारस ने अपनी अलसाई आँखे खोली ही थी कि कोरोना ने भी शहर में अंगडाई ले डाली और एक एक साथ 40 नए संक्रमण के मामले सामने आने के बाद कोरोना के खौफ ने शहर बनारस को अपने आगोश में ले लिया है।
बहरहाल, साहब जीवन आपका है। आपको सुरक्षित रखना है। हम अपनी खबर को पूरा कर दे रहे है कि यहाँ शहर बनारस जो अपनी मस्ती मौज में चलता रहता है, अब कोरोना के कहर से खौफज़दा हो रहा है। हर रोज नए मरीजों का मिलना बदस्तूर जारी है। आज शनिवार को सुबह 11 बजे तक आई रिपोर्ट में 40 लोग पॉजिटिव पाए गए है। वाराणसी में इस खतरनाक बीमारी से अबतक कुल 31 लोगों की जान भी जा चुकी है। जिले में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 1246 हो गया है। जबकि 523 मरीज स्वस्थ होकर अपने अपने घरों के लिए डिस्चार्ज हो चुके हैं। वर्तमान में एक्टिव कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 692 है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…