आफताब फारुकी
गाजियाबाद: हां दरोगा जी, वो मर गया। एक पत्रकार था कोई अपराधी नही था। अपनी ज़िन्दगी की जंग वो लड़ा। ऐसी कई जंगे अपने कलम से लड़ी होगी इस जाबाज़ पत्रकार ने। मगर उसको क्या मालूम था कि उसका चौकी इंचार्ज ही खुद अपराधियों के साथ गलबहियां कर रहा है। अपनी भांजी के साथ होती छेड़खानी के खिलाफ उन्ही अपराधियों के लिए उसने तहरीर उत्तर प्रदेश पुलिस को दे दिया था।
मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली से सटे गाज़ियाबाद में सोमवार की रात बदमाशों ने एक पत्रकार को गोली मारी थी, क्योंकि उसने 16 जुलाई को भांजी के साथ हुई छेड़छाड़ की शिकायत की थी। बुधवार की सुबह घायल पत्रकार ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पत्रकार विक्रम जोशी पर गोली चलाए जाने के मामले में मंगलवार तक पुलिस ने नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।
वहीं, चौकी इंचार्ज समेत दो पुलिस कर्मियों को लापरवाही बरतने पर सस्पेंड भी कर दिया गया है। घटना के बाद परिवार वालों ने पत्रकार का शव लेने से इनकार कर दिया था। इस मामले में गाजियाबाद की एएसपी कालनिधि नैतनी ने कहा कि मुख्य आरोपी रवि और छोटू समेत 9 लोगों गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके कब्जे से एक अवैध हथियार भी बरामद किया गया है। इस दरमियान मृतक पत्रकार के पत्रकार के परिजनों की मांग थी कि आश्रित परिवार के एक सदस्य को नौकरी मिले।
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक जिलाधिकारी ने बताया है कि धरने पर बैठे लोगों की बात मानते हुए राज्य सरकार ने 10 लाख की आर्थिक सहायता, पत्नी को नौकरी, बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने का आश्वासन दिया है। फिलहाल धरना खत्म हो गया है।
बताते चले कि गाज़ियाबाद में पत्रकार ने अपनी भांजी के छेड़ने की तहरीर पुलिस को दी थी। पुलिस ने ना उसमें कार्रवाई की और ना ही किसी की गिरफ्तारी की। इसके बाद तहरीर देने से नाराज़ बदमाशों ने सोमवार की देर रात पत्रकार को गोली मार दी। थाना विजयनगर क्षेत्र के अंतर्गत हुई घटना के संबंध में एसपी सिटी ने बताया कि इस घटना के मुख्य आरोपी रवि सहित अन्य को गिरफ्तार किया गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…