तारिक आज़मी
वाराणसी। सत्ता का नशा शायद भाजपा के कुछ नेताओं के सर अब चढ़कर बोलने लगा है। इसके नशे में चूर ये चंद नेता प्रशासन को भी हाशिये पर रखकर खुद का रौब झाड़ने के लिए बीच सड़क पर कानून हाथो में ले लेते है। ऐसा ही कुछ देखने को मिला वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र के सुन्दरपुर पुलिस चौकी के पास जहा सत्ता के नशे में चूर भाजपा नेताओं ने पुलिस कर्मियों से मारपीट किया। प्रकरण में वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है
मिली जानकारी के अनुसार वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र स्थित सुन्दरपुर चौकी के निकट आज रात वाहन चेकिंग और बिना मास्क लगाये आने जाने वालो को तम्बीह किया जा रहा था। उच्चाधिकारियों के आदेश पर जारी इस अभियान में पुलिस बिना मास्क के घूम रहे लोगो को सख्त हिदायत दे रही थी। तभी उधर से कुछ भाजपा नेता बिना मास्क के निकले।
सूत्र बताते है कि घटना का वीडियो बना रहे एक पुलिस कर्मी और एक अन्य युवक का मोबाइल भी नेता जी ने हाथ मार कर गिरा दिया। इस घटना की सुचना पाकर मौके पर क्षेत्राधिकारी प्रीती त्रिपाठी थाना प्रभारी सभी पहुच गए। समाचार लिखे जाने तक कार्यवाहक चौकी इंचार्ज के द्वारा तहरीर लिखित दिए जाने की तैयारी हो रही थी। वही भाजपा नेता के पक्ष में कई अन्य भाजपा नेताओं द्वारा थाने पर क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी पर मामले को रफा दफा करने का दबाव बनाया जा रहा था। अब देखना होगा कि पुलिस के इकबाल को कायम रखने के लिए क्या पुलिस कार्यवाही करती है अथवा सत्ता के दबाव में मामला रफा दफा हो जाएगा। इसी बीच समाचार लिखे जाने तक सूत्र बताते है कि पैरवी स्थानीय भाजपा नेताओं द्वारा जारी है। मामले में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…