फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी जिले के थाना नीमगांव रेप हत्याकांड और आईजी के मुआयने में इंस्पेक्टर मोहम्मदी और दो चौकी इंचार्जों पर निलंबन की गाज गिरी है। एसपी ने सभी के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दिए हैं। एसपी ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने पर सभी के खिलाफ कार्रवाई होगी। नीमगांव रेप हत्याकांड में लापरवाही दिखाने पर बेहजम चौकी इंचार्ज दिनेश सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। इसके अलावा शहर में हुए राजा मर्डर केस में चौकी इंचार्ज महेवागंज पारसनाथ यादव को निलंबित कर दिया गया है।
लखीमपुर में 15 दिन के अंदर दो बड़ी वारदात
बीती 24 अगस्त को नीमगांव का थाना क्षेत्र के गांव की छात्रा ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए नीमगांव गई थी, तभी से वह लापता थी। घरवालों ने उसकी आसपास तलाश थी लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। अगले दिन सुबह एक गांव के बाहर तालाब के पास उसकी लाश बरामद हुई थी। छात्रा के कपड़े फटे हुए थे और गले पर गहरा निशान मिले थे। आशंका जताई गई थी कि छात्रा की रेप के बाद निर्मम तरीके से हत्या की गई है।
बताते चले कि खीरी जिले में दलित छात्रा के साथ रेप के बाद हत्या का यह 15 दिनों में दूसरा मामला है। इससे पहले ईसानगर में भी एक दलित छात्रा की रेप के बाद हत्या कर दी गई थी। उस मामले में सियासी दलों ने पुलिस और सरकार को जमकर घेरा था। अभी उस मामले से प्रशासन को राहत भी नहीं मिली थी कि यह वारदात हो गई।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…