हरमेश भाटिया
रामपुर। पुलिस अधीक्षक रामपुर शगुन गौतम द्वारा जनपद में अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक रामपुर अरुण कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी मिलक धर्मसिंह मार्छाल के नेतृत्व में दिनांक 15-08-2020 को थाना मिलक, रामपुर पुलिस द्वारा सूचना के आधार पर जालिफ नंगला में हाजी जी के पैट्रोल पम्प के पास चोरी की मोटर साईकिल को बेचने आये 04 अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर लिया गया। जिनके कब्जे/निशादेही पर चोरी की 11 मोटर साईकिल, 04 फर्जी आधार कार्ड, 03 फर्जी आरसी, 03 नम्बर प्लेट बरामद हुई।
गिरफ्तार अभियुक्तगण के नाम मेघराम पुत्र नौबत, ज्वाला प्रसाद पुत्र सियाराम, धर्म सिंह पुत्र फकीरचन्द तथा सन्नू पुत्र अख्तर है। गिरफ्तार अभियिक्तो पर मु0अ0सं0-296/20 धारा 420,467,468,471,413,414,411 भादवि बनाम मेघराज आदि 04 नफर, मु0अ0सं0-289/20 धारा 379।411 भादवि मेघराज आदि 04 नफर, मु0अ0सं0-294/20 धारा 379,411 भादवि मेघराज आदि 04 नफर, दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों को ससमय अदालत में पेश किया गया जहा से न्यायालय द्वारा विधिक कार्यवाही कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…