Categories: NationalOthers States

पंजाब में ज़हरीली शराब से मृतकों की संख्या पहुची 86, इतने आबकारी अधिकारी और पुलिस कर्मी हुवे सस्पेंड

आफताब फारुकी

चंडीगढ़: ज़हरीली शराब और मौत का पंजाब में शुरू हुआ सफ़र आज शनिवार को भी जारी रहा है। आज हुई मौतों के बाद पंजाब में जहरीली शराब त्रासदी में मरने वालों की संख्या बढ़कर 86 हो गई। जहरीली शराब से पंजाब के तरनतारन में 63 मौतें हुई हैं, जिसके बाद अमृतसर में 12 और गुरदासपुर के बटाला में 11 मौतें हुई हैं। राज्य में बुधवार रात से शुरू हुई त्रासदी में शुक्रवार की रात तक 39 लोगों की मौत हो गई थी।

इस मामले में अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुवे बताया है कि पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने सात आबकारी अधिकारियों और छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। उन्होंने बताया कि सरकार ने मृतकों के परिवारों के लिए दो-दो लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने छह पुलिसकर्मियों के साथ सात आबकारी अधिकारियों को निलंबित करने का आदेश दिया है। निलंबित अधिकारियों में दो उप पुलिस अधीक्षक और चार थाना प्रभारी शामिल हैं।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts