Categories: National

नहीं रहे सपा के पुर्व कद्दावर नेता अमर सिंह

आदिल अहमद

नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता व राज्यसभा सांसद अमर सिंह का 64 साल की उम्र में शनिवार की दोपहर निधन हो गया। दिग्गज नेता अमर सिंह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। इसी साल मार्च महीने में अपनी किडनी से जुड़ी बीमारी की वजह से सिंगापुर के बड़े अस्पताल में सर्जरी करवाई थी। अमर सिंह को समाजवादी पार्टी के बड़े नेता के तौर पर पहचाना जाता रहा।

बताया जाता रहा है कि साल 2013 में अमर सिंह की किडनी खराब हो गई थी। बीमार होने के बावजूद व अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक्टिव थे। इद-उल-जुहा के मौके पर उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से शुभकामनाएं दी थीं। उनका आखिरी ट्वीट बालगंगाधर तिलक के पुण्यतिथि पर रहा।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts