Categories: CrimeKanpur

अवैध असलहे संग अवधेश खटिक चढ़ा चकेरी इस्पेक्टर रवि श्रीवास्तव के हत्थे

आदिल अहमद

कानपुर। इंस्पेक्टर रवि श्रीवास्तव के चकेरी थाने का चार्ज लेते ही लगातार चकेरी में अपराधियों की धरपकड़ की जा रही है। जिसमे लगातार शातिर अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़ रहे हैं। पिंटू सेंगर जैसे हत्या कांड का खुलासा करने वाले रवि श्रीवास्तव को प्रतिदिन सफलता प्राप्त हो रही है और शातिर अपराधी सलाखों के पीछे जा रहें है।

इसी क्रम में सोमवार को चेकिंग और गश्त के दौरान वाजिदपुर ढाल के पास अवधेश खटिक उर्फ डांसर को गिरफ्तार किया गया। जिसके पास से एक 12 बोर का तमंचा व 2 जिंदा कारतूस बरामद हुए। जिसके बाद कार्यवाही करते हुए अवधेश खटिक को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहा से न्यायालय ने उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts