अरविन्द यादव
(बलिया) हल्दी थाना क्षेत्र अंतर्गत रामगढ़ ढाले पर स्थित रामगढ़ सोनार टोला निवासी जवाहीर के कटारे में गुरुवार की रात चैनल का दरवाजा तोड़कर चोरों ने एक कमरे में रखा जेवरात समेत अन्य सामानों पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी वीरेंद्र प्रताप दुबे ने निरीक्षण करने के साथ ही मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। इसके तत्काल बाद थानाध्यक्ष हल्दी सत्येन्द्र राय फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण कर जल्द ही खुलासा करने का आश्वसन दिया।
शुक्रवार की सुबह करीब 7:00 बजे दुकानदार कटरे के अंदर जलकल की टोटी से पानी भरने पहुंचा तो एक दरवाजे का ताला टूटा और फाटक खुला था। यह देख कर पीड़ित के होश उड़ गए। आनन-फानन में चोरी की सूचना रामगढ़ पुलिस चौकी व थानाध्यक्ष हल्दी को दी। फिर राजबहादुर के नेतृत्व में फॉरेंसिक टीम घटनास्थल का बारीकी से छानबीन की। पीड़ित जवाहर सोनी ने थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय से बनारस से डाग स्क्वायड बुलाकर जांच कराने की मांग किया। कहा कि जिले के डॉग स्क्वायड की टीम पर कोई विश्वास नहीं है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…