मो0 आसिफ
बरेली। सौतेली माँ के ज़ुल्म आपने पहले भी बहुत सुने होंगे। लेकिन सौतेलापन इस हद तक पहुच जाए की एक माँ ही हत्यारन बन जाए तो इसको कलयुग कह सकते है। मगर एक बाप इतना बड़ा ज़ालिम बन जाए जो अपनी उस मासूम बच्ची की लाश को अपनी दूसरी बीबी के कहने पर और उसको बचाने के लिए घर में ही गाड दे तो इसको ज़ुल्म की इन्तहा ही कहा जायेगा।
पुलिस रवि और ऋतू को अपनी हिरासत में लेकर थाने गई तथा कड़ाई से पूछताछ किया तो रवि और ऋतू दोनों टूट गए तथा पुलिस को सभी घटना बताया। घटना को जानकार पुलिस कर्मी भी सकते में रह गए कि माँ तो चलो सौतेली थी। मगर बाप कैसा ज़ालिम था कि उसको अपनी मासूम बेटी की मुहब्बत तक नही आई और उसने ऐसे घटना को छुपाने में ऋतू का साथ दिया। पुलिस ने रवि के निशानदेही पर खुदाई करवा कर काजल की लाश को बरामद कर लिया है और कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस ने रवि और ऋतू को हिरासत में लेकर क़ानूनी कार्यवाही शुरू कर दिया है। वही काजल की दादी ने इस बात की पुष्टि किया है कि उसकी सौतेली माँ काजल पर अत्याचार करती थी। वह अकारण और बात बात पर काजल को पीटा करती थी। मामले को लेकर क्षेत्र में सनसनी का माहोल है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…