ईदुल अमीन
वाराणसी। आज वाराणसी के चौक पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है जब आज शुक्रवार दिनांक 28/08/2020 को थाना चौक पुलिस टीम द्वारा 04 शातिर लुटेरे विशाल डोम उर्फ विश्वा, फौजदार मोहम्मद, सूरज राम, और राहुल विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटी गयी चैन, लुट के रुपये 6500/- नगद व दो अदद मोबाइल तथा एक नाजायज, व लूट की घटना में इस्तेमाल किया जाने वाला आटो रिक्शा बरामद किया है।
इस दरमियान फुटेज के आधार पर लुटेरो की शिनाख्त हो चुकी थी। वही शातिर लुटेरे इस गुमान में थे कि वह घटना को अंजाम देकर बच गए है। मगर कहा जाता है कि कानून के लम्बे हाथ पेड़ो पर से आम तोड़ने के लिए नहीं होते है बल्कि अपराध की रोकथाम के लिए होते है। इसी दरमियान आज दिनांक 28।08।2020 को समय 05।30 बजे वही शातिर लुटेरे किसी और शिकार की तलाश में चौक पुलिस के क्षेत्र में आ गए। हड़हाबियर बाबा के मंदिर के निकट खड़े होकर किसी लूट की घटना को अंजाम देने की खातिर इंतज़ार ही कर रहे थे कि मुस्तैद चौक पुलिस को इसकी जानकारी मिल गई।
जानकारी होते ही चौक थाना प्रभारी आशुतोष तिवारी ने स्पस्ट निर्देश दिया और उनके निर्देशन में टीम में शामिल एसआई श्रीकांत मौर्या, स्वतंत्र सिंह, सौरभ पाण्डेय सहित का0 अतहर अली, उपेन्द्र कुमार, विक्की कुमार, मनोज कुमार, विकास सिंह ने मौके पर घेरेबंदी किया। पुलिस को देख लुटेरो विशाल डोम उर्फ विश्वा, फौजदार मोहम्मद, सूरज राम, और राहुल विश्वकर्मा ने भागने की कोशिश किया। पुलिस टीम ने दौड़ा कर सभी लुटेरो को पकड़ लिया। इस दरमियान कास्टेबल अतहर अली के पाँव में गंभीर चोट भी आई और उनके पैर में फ्रेक्चर हो गया। इस चोट के बावजूद भी अतहर अली ने अपने पकड़ में आये लुटेरे को छोड़ा नही। सभी चारो लुटेरे लुट में जिस ऑटो रिक्शा का प्रयोग करते थे उसके सहित धर दबोचे गए।
गिरफ्तार अभियुक्तो में विशाल डोम उर्फ विश्वा पुत्र रतन डोम कैंट थाना क्षेत्र के खरबूजा शहीद नदेसर का रहने वाला है। उसके ऊपर पहले से ही 13 मुक़दमे दर्ज है और आज उसके ऊपर दर्ज मुकदमो की फेहरिश्त में 14वा मुकदमा और भी बढ़ गया है। लूटी गयी चैन व रुपये 6500/- नगद, दो अदद मोबाइल, नाजायज एक अदद चाकू और एक अदद आटो रिक्शा बरामद हुआ है। इसी ऑटो रिक्शा के साथ ये अपराधी अपने घटनाओ को अंजाम देकर फरार हो जाते थे।
दुसरे अपराधी का नाम फौजदार मोहम्मद पुत्र स्व0 गफूर अहमद है। ये रन्दतपुर थाना कैण्ट, वाराणसी का निवासी है। इसकी उम्र तो महज़ 24 वर्ष साल है मगर अपराध में मास्टर डिग्री लेने को बेताब है। इसके ऊपर अकेले मुग़लसराय जीआरपी में ही 7 मामले दर्ज है। आज उसके अपराधिक इतिहास में एक और मामला जुडा और अब 8 मुक़दमे इसके ऊपर हो गए है। वही सूरज राम पुत्र भीम राम ग्राम डेहरीओनसोन के हरिजन महल्ला डोमबस्ती थाना डालमिया जिला रोहतास से वाराणसी कमाने के उद्देश्य से आया था। मगर अपराध जगत उसको भाया और अपराधियों के साथ रहकर खुद भी अपराध करने लगा। वही चौथा गिरफ्तार अभियुक्त राहुल विश्वकर्मा पुत्र स्व0 रामचन्द्र विश्वकर्मा भवन संख्या A 34/2-BA हनुमान फाटक। तेलियाना थाना आदमपुर वाराणसी की उम्र करीब 20 वर्ष ही है मगर गलत संगत के कारण अपराध जगत में अपना नाम दर्ज करवा चूका है।
इस गिरफ़्तारी में लगी पुलिस टीम में उ0नि0 श्रीकान्त मौर्य, उ0नि0 स्वतन्त्र सिंह, उ0नि0 सौरभ पाण्डेय, का0अली अतहर, का0उपेन्द्र कुमार, का0 विक्की कुमार ,का0 मनोज कुमार, का0 विकास सिंह शामिल थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…