तारिक आज़मी
नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता जा रहा है। इस बीच देश में कोरोना वायरस का मामला 17.51 लाख के करीब पहुच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज रविवार को सुबह जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 17,50,723 हो गई है।
पिछले 24 घंटों में कोरोना के 54,735 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा आज 853 लोगों की मौत हुई है। वहीं, देश में कोरोना से अब तक 37,364 लोगों की मौत हो चुकी है, हालांकि राहत की बात यह है कि 11,45,629 मरीज इस बीमारी को हराने में कामयाब भी हुए हैं। इसके बावजूद भी देश में अभी तक के आकड़ो के अनुसार 5.67 लाख से अधिक एक्टिव केस मौजूद है। टेस्टिंग की बात करें तो एक अगस्त को 4,63,172 लोगों का कोरोना का टेस्ट किया गया है, और अब तक कुल 1,98,21,831 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। जिसमें से करीब 12 फीसदी लोगों के टेस्ट पॉजिटिव आया है।
भारत में अब तक कुल 17.51 लाख संक्रमण के मामले सामने आने के बाद दुनिया के कोरोना संक्रमित मरीजों के फेहरिश्त में तीसरे स्थान पर है। वही पहले नम्बर पर अमेरिका और दुसरे पर ब्राजील है। कोरोना का कहर पेरू जैसे छोटे देश पर भी पड़ा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…