Demo Pic
तारिक आज़मी
नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता जा रहा है। इस बीच देश में कोरोना वायरस का मामला 20.27 लाख के करीब पहुच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज शुक्रवार को सुबह जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20,27,074 हो गई है।
पिछले 24 घंटों में कोरोना के 62,538 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा आज 886 लोगों की मौत हुई है। वहीं, देश में कोरोना से अब तक 41,585 लोगों की मौत हो चुकी है, हालांकि राहत की बात यह है कि 13,78,105 मरीज इस बीमारी को हराने में कामयाब भी हुए हैं। इसके बावजूद भी देश में अभी तक के आकड़ो के अनुसार 6.07 लाख से अधिक एक्टिव केस मौजूद है।
भारत में अब तक कुल 20.27 लाख संक्रमण के मामले सामने आने के बाद दुनिया के कोरोना संक्रमित मरीजों के फेहरिश्त में तीसरे स्थान पर है। वही पहले नम्बर पर अमेरिका और दुसरे पर ब्राजील है। रूस में 8 लाख 67 हज़ार केस है जो चौथा सबसे संक्रमित देश है। वही साउथ अफ्रीका में अब तक 5 लाख 30 हज़ार के करीब संक्रमित मिल चुके है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…