तारिक़ आज़मी
नई दिल्ली: दवाओ की सभी को ज़रूरत होती है। मगर इनके महंगे दामो से गरीब के पसीने छुट जाते है। इंसानियत की भलाई के लिए दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी ने आज शनिवार को एक दवाखाने की शुरुआत किया है। जिसमे दवाओं को सिर्फ फैक्ट्री कीमत पर बेचा जायेगा। दवाओं जेनरिक हो या फिर पेटेंट अथवा कितनी भी महँगी हो। वह सभी सिर्फ फैक्ट्री रेट पर आम नागरिको के लिए उपलब्ध होगी। इस दवाखाने का नाम प्रीतिम दवाखाना रखा गया है।
आज प्रीतम दवाखाने का उद्घाटन हुआ। इस अवसर पर डीएसजीएमसी के अध्यक्ष मंजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि आने वाले दिनों में कमेटी इस तरह की और भी दुकाने दिल्ली में खोलने की प्लानिंग कर रही हैं। इन दुकानों में जरूरतमंद लोगों को फैक्ट्री की कीमतों पर ही दवाइयां बेची जाएंगी जो काफी हद तक सस्ती होगीं।
न्यूज एजेंसी एएनआई ने एक ट्वीट के माध्यम से जानकारी साझा किया है। ट्वीट में लिखा है कि ”दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी ने शनिवार को बाला प्रीतम दवाखाने की शुरुआत की है। यहां मिलने वाली दवाइयां एमआरपी से सस्ती होंगी क्योंकि इन्हें फैक्ट्री की कीमतों पर बेचा जाएगा और इसका खर्च डीएसजीएमसी द्वारा उठाया जाएगा”।
कल खुले इस दवाखाने की चर्चा सोशल मीडिया पर देश के कोने कोने तक फ़ैल गई है। इसकी हर तरफ चर्चा हो रही है और लोग इस प्रयास की सराहना कर रहे है। बढती महंगाई और ऊँचे होते दवाओं के दामो से परेशान जनता के लिए कमेटी द्वारा किये गए इस कार्य से लोगो में राहत महसूस हो रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…