रॉबिन कपूर
फर्रुखाबाद: जिले से लगातार पहुंच रही शिकायतों की हकीकत जांचने आये मुख्य अभियंता शेष कुमार बघेल ने अपने विभागीय अधिकारियो के पेंच कसे। जिले की कमजोर विधुत व्यवस्था और धीमी बकाया वसूली पर उन्होने अवर अभियंता की लंबी क्लास ली।
पत्रकार वार्ता के दौरान मुख्य अभियंता शेष कुमार बघेल ने बताया कि जिले में 26 फीडर रेड जोंन में हैं| जिनमे चोरी की समस्या से निपटने के लिए जल्द अभियान चलेगा। जिले के ग्रामीण और शहरी इलाक़े की विधुत आपूर्ति व्यवस्था के बारे मे पूछे जाने पर बताया कि ग्रामीण इलाकों मे किसानों को 10 घंटे विधुत आपूर्ति करने कड़े निर्देश है जिस पर पूरा ध्यान दिया जाये। उन्होंने एसडीओ ग्रामीण की कड़ी फटकार भी लगायी।
बिजली बिल मे आ रही गलतियों के बारे मे पूछे जाने पर उन्होंने बताया की अगर बिजली बिल मे ऐसी गलतियां अब पायी गयी तो उन सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी। जिले मे बढ रही बिजली चोरी को लेकर कई विभागीय अधिकारियों की बैठक के दौरान बकाया वसूली मे तेजी लाने के निर्देश भी दिए गए है। नगर फीडर में 11 करोड़ का बकाया होने के ही 60 प्रतिशत बिजली का अनुमान है।सबसे ज्यादा बिजली चोरी मामले भी नगर के फीडर पर है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…