हर्मेश भाटिया/मनोज गोयल
नई दिल्ली/ गुरुग्राम: दिल्ली से सटे गुरुग्राम में मीट ले जा रहे एक युवक को शुक्रवार सुबह गुरुग्राम के बादशाहपुर में कुछ कथित गोरक्षकों ने हथौड़े से पीटाई कर दिया। कथित गोरक्षकों ने पहले तो बादशाहपुर कस्बे से पिकअप गाड़ी का करीब 8 किलो मीटर तक पीछा किया और फिर गुरुग्राम की जुमा मस्जिद के पास उसको पकड़ लिया। जिसके बाद मस्जिद के पास ही चालक की ये कथित गोरक्षको द्वारा बेहरमी से पीटकर चालक को उसकी पिकअप में ही डाल कर उसका अपहरण कर लिया गया। अपहृत युवक लुकमान को लेकर ये कथित गोरक्षक उसे वापस बादशाहपुर ले गये, जहा जाकर उसको फिर पीटने लगे, इतने में बादशाहपुर थाने की पुलिस आई जिसके बाद पुलिस ने लुकमान को छुड़वा कर पुलिस वैन में बिठा लिया। इसके बाद कथित गोरक्षक ऐसा नाराज़ हुवे कि वह पुलिस से ही उलझ गए।
घटना में पीड़ित युवक दावा है कि वो पिछले 50 सालों से उसका परिवार मीट का कारोबार करते चले आये हैं और इस गाड़ी में भैंस का मीट लाया जा रहा था। रस्ते में इन कथित गौरक्षाको के द्वारा हमला करके उसकी हथौड़े से पिटाई किया गया है। मामले में पुलिस अन्य आरोपियों की शिनाख्त और उनकी गिरफ़्तारी के लिए प्रयासरत है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…