मो0 कुमैल
कानपुर. बर्रा के संजीत अपहरण तथा हत्याकांड में पुलिस की सुस्त जांच से खफा परिजन हाथों में तख्तियां लेकर मुख्यमंत्री से मिलने के लिए पैदल ही लखनऊ के लिए निकल पड़े। इस दरमियान पुलिस से परिजनों की धक्कामुक्की और झड़प भी हुई। संजीत की मां कुसुमा, बहन रुचि ने ट्रक के सामने लेटकर जान देने की कोशिश भी किया। यही नहीं नौबस्ता चौराहे पर झड़प के दौरान किसी ने सीओ विकास पांडेय की नेमप्लेट और बांहों में लगे बिल्ले भी नोच लिए। फोर्स उन्हें बचा कर किनारे ले आई। इसके चलते करीब दो घंटे हाईवे पर चारों तरफ से जाम लगा रहा।
जानकारी पाकर मौके पर एसीएम प्रथम आरपी वर्मा भी पहुंच गए। एसीएम व एसपी ने परिजनों को 15 अगस्त के बाद सीएम से मिलवाने का आश्वासन देकर शांत कराया। परिजनों ने संजीत अपहरणकांड में सीबीआई जांच में हो रही देरी पर रोष जताया। करीब ढाई घंटे के बाद परिजन शांत हुए। एसपी ने दोपहर करीब 12:30 बजे परिजनों को घर भिजवाया। हंगामे के दौरान संजीत के पिता चमन सिंह ने मुख्यमंत्री को प्रेषित ज्ञापन एसीएम को सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने पूर्व थाना प्रभारी रणजीत राय व पूर्व जनतानगर चौकी प्रभारी राजेश कुमार पर अपर्ह्ताओं के साथ मिलीभगत का आरोप लगा उनके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। इसके अलावा मामले की निष्पक्ष सीबीआई जांच की मांग की।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…