बापू नंदन मिश्र
रतनपुरा (मऊ) नंद घर बाजे ला बधईया …नू बाजे ला बधईयां नू हो… ललना…. की सुरीली स्वर लहरियों एवं राधा -कृष्ण के गूंजते जयकारे की ध्वनियों के बीच बुधवार मध्य रात्रि के 12:00 बजे क्षेत्र के तमाम मंदिरों में घंटे घड़ियाल बजने लगे, उपस्थित भक्तों का उत्साह अपने चरम पर पहुंच गया और बाल मंडली सुरीले गीतों की धुनों पर थिरकने लगी ।जी हां लगभग यही हाल रहा क्षेत्र के सभी मंदिरों का जहां श्री कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य और मनमोहक झांकियां सजाई गई थी।
जहां भव्य तरीके से झांकी सजाई गई थी। मझौली में स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर पर भक्तों का उल्लास देखते बन रहा था जन्म के ठीक बाद प्रसाद वितरण हुआ। जिसमें भक्तों को धनियाँ एवं चीनी के चूर्ण से निर्मित एक विशेष प्रकार का प्रसाद (पंजीरी )का वितरण किया गया ।वैसे इस साल जन्माष्टमी का पर्व मंगलवार से शुरु होकर लगातार तीन दिनों तक मनाया जाएगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…