फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी = लखीमपुर खीरी में लगातार बाढ़ का कहर जारी है बैराज से लगातार छोड़े जा रहे पानी की वजह से नेपाल की मुहाना नदी हो या फिर शारदा लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बनकर सामने आ रही है. क्योंकि जहां नदियों ने भीषण तबाही मचाई थी तो वहीं अब नदियों ने कटान भी करना शुरू कर दिया है. वहीं प्रशासन के द्वारा लाखों रुपए की लागत से बनाए गए क्रास पिलर और तटबंध भी फेल साबित हो रहे हैं।
इतना ही नहीं घटते जलस्तर के साथ नदी कटान शुरू कर देती है जिससे बड़ी संख्या में ग्रामीण बेघर होते हुए सड़क पर आ पहुंचते हैं। हर साल शारदा का कटान ग्राम पंचायत सुरजपुर की ओर बढ़ रहा है। गांवो को कटान से बचाने के लिए प्रशासन ने क्रास पिलर व तटबंध लगवाए थे, जो अभी से नदी में पानी बढ़ने बाद शुरु हुए कटान में समाने लगे हैं। बता दे कि हर साल बारिश के सीजन में शारदा का जलस्तर काफी बढ़ जाता है जिसके चलते उफनाई शारदा नदी की बाढ़ का पानी कई गांवों में घुसकर तांडव मचाता है। वहीं ग्राम पंचायत सूरजपुर जंगल नम्बर सात मे आने वाले गांव भी कटान के मुहाने पर आकर खड़ा हो जाता है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…