तारिक़ आज़मी
आपको किसी की बर्बर पिटाई करना है तो गाजीपुर पुलिस से पूछ ले तरीका। कौन सा सेलिब्रेटी है जो उसके लिए कोई डिबेट होगी। कोई बड़ा हंगामा होगा। गरीब है साहब, थोड़े दिन कुछ आरोप लगायेगा मगर फिर शांत बैठ जायेगा। शायद यही सब कुछ सोच कर गाजीपुर के दिलदारनगर की पुलिस सलीम कुरैशी के घर देर रात गई थी।
पीड़ित परिवार की माने तो रात करीब 2 बजे पुलिस टीम उनके घर पहुंची। बाहर से आवाज देकर दरवाजा खुलवाया गया। दरवाजा खुलते ही पुलिस सलीम को घसीटते हुए बाहर ले जाने लगी। पत्नी सरवरी और परिवार की अन्य महिलाओं ने इसका विरोध किया तो पुलिसकर्मियों ने उन्हें गालियां दीं और थप्पड़ मारने लगे। फिर वह सलीम को घसीटकर घर के बाहर ले गए। बेरहमी से पिटाई की वजह से सलीम बेहोश हो गया। परिवार का कहना है कि इस दौरान उनकी जेब में रखे 20 हजार रुपये निकाल लिए गए।
अब इस मामले में पुलिस ने खुद की सफाई देना शुरू कर दिया है। इस घटना में सलीम के दाहिने घुटने में मल्टीप्ल फ्रेक्चर हुआ है। पुलिस इस मामले को गौकशी से जोड़ने की पूरी कोशिश कर रही है। बताया न साहब गरीब फल वाला है, कौन सा कोई सेलिब्रेटी है या किसी बड़े घर की औलाद है जो इसका हंगामा होगा। इस प्रकरण में क्षेत्राधिकारी जमानियां सुरेश प्रसाद शर्मा ने अपना बयान देते हुवे कहा है कि ‘सलीम कुरैशी के घर पुलिस टीम पहुंची थी। दरअसल, सलीम कुरैशी के घर गोवंश काटने की खुफिया जानकारी पर पुलिस उनके घर गई थी। पुलिस टीम को देख उसने भागने की कोशिश में अपनी छत से वह कूद गया। जिसके चलते उनके घुटने की हड्डी टूटने की खबर मिली है। इसकी पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट से होगी।’ वही उन्होंने सलीम कुरैशी के 20 हजार नकद लूटने और महिलाओं से अभद्रता तथा मारपीट के सभी आरोपो को भी सिरे से खारिज किया।
बड़ा सवाल
वैसे तो गरीब की लड़ाई लड़ता कौन है ? मगर बात निकली है तो साहब थोडा सवाल तो बनता है कि आखिर वो कौन सी ख़ुफ़िया जानकारी थी कि गौकशी हो रही है। क्या ख़ुफ़िया जानकारी किसी निर्दोष के लिए थी। क्योकि पुलिस ने ऐसा कुछ बरामद तो अब तक नही दिखाया है। अगर फिर भी पुलिस को शक था कि सलीम गौकशी करेगा या करता है तो साहब उसको थाने लाते। उसके साथ पूछताछ का सिलसिला चलता। क्या कूदने से मल्टिपल फ्रेक्चर आ जायेगा।
चलिए लूट के आरोप को तो मैं भी कह सकता हु कि रात को कोई जेब में इतने पैसे रखकर नहीं सोता है। अगर रहा भी होगा तो गिर भी सकता है। मगर इस तरह से बर्बर पिटाई क्या साबित करती है। क्या दिलदारनगर पुलिस निरंकुश हो चुकी है। सलीम के कई फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। जिसमे उसकी चोट मारपीट जैसी ही समझ में आ रही है। उसकी चोट कही से भी कूदने वाली दिखाई नही दे रही है। मगर साहब आप कहते है तो मानना ही पड़ेगा। वो राहत इन्दौरी साहब का शेर है न कि “अब कहा ढूंढने जाओगे हमारे कातिल, आप तो क़त्ल का इलज़ाम हम ही पर रख दो।”
कौन सा सलीम सेलिब्रेटी है। कहा कोई बड़े घर का या फिर राजनैतिक घराने का है। एक गरीब फल बेचने वाला ही तो है। क्या होगा, चार दिन चर्चा उठेगी, पांचवे दिन लोग भूल जायेगे। वैसे भी पुलिस के खिलाफ गवाही देगा कौन ? मामले में एसपी गाजीपुर ने जाँच का आदेश क्षेत्राधिकारी दिलदारनगर को दिया है. वही सीओ साहब पहले ही मामले में लगभग क्लीनचिट अपने बयान में पुलिस वालो को दे चुके है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…