फारुख हुसैन
पलियाकलां। शारदा नदी के जलस्तर के घटने-बढ़ने का क्रम लगातार जारी है। शनिवार को नदी का जलस्तर फिर घट गया है। नदी खतरे के निशान के पास पहुंचने लगी है, जिससे जलस्तर सामान्य रूप में आने लगा है। लेकिन जलस्तर कम होने के बाद नदी ने कटान का दायरा बढ़ा दिया है।
जंगल नंबर सात, बरूआ कलां, टेढी फार्म में नदी तेजी से कटान कर रही है। बरूआ कलां में सैकड़ों एकड़ फसल नदी में समा गई है, जिससे किसानों को काफी नुकसान भी हुआ है।कई दिनों से शारदा नदी का जलस्तर घट व बढ़ रहा है। नदी सामान्य रूप में आ जाती है इसके बाद 24 घंटे में ही नदी में उफान आने से जलस्तर फिर ऊपर पहुंच जाता है। शनिवार को भी नदी के जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई है। नदी का जलस्तर खतरे के निशान 154.100 सेमी से मात्र आठ सेमी ऊपर 154.180 सेमी पर बहने लगा है। इससे जलस्तर में तो गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन नदी ने कटान तेज कर दिया है।
बरूआ कलां, जंगल नंबर सात और टेढ़ी फार्म में नदी ने कटान का दायरा काफी बढ़ा दिया है, जिससे ग्रामीणों में हड़कंप है। बोझवा ठोकर नंबर एक के पास अभी भी काफी गन्ने की फसल नदी में समाई हुई है। बरूआ कलां में भी नदी ने सैकड़ों एकड़ फसल अपने आगोश में समा ली है। दौलतापुर गांव के पास स्थित रेल लाइन के पास नदी कटान कर रही है। जिससे रेलवे द्वारा लगातार बचाव कार्य किया जा रहा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…