रॉबिन कपूर
फर्रुखाबाद। कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस ने दूधिया प्रमोद कुमार पाल हत्याकांड का खुलासा कर गोली मारने वाले आरोपी करु यादव को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली के इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने ग्राम गढ़िया गनेशपुर निवासी नरेंद्र उर्फ करु यादव पुत्र अखिलेश को ग्राम ज्योता नवीगंज तिराहे के निकट 315 बोर तमंचा व दो कारतूसों सहित गिरफ्तार किया है।
करु ने पुलिस को बताया कि हम लोग पशुओं की चोरी करते हैं अलावलपुर गांव में पशुओं की रेकी करने के बाद रात के समय भैंस खोलने गए थे तभी छत पर सो रहे ग्रामीण जाग गए थे। भय के कारण हम लोग पड़ोस के ही मक्का खेत में छिप गए थे करीब एक घंटे बाद हम लोग पैदल अपने घर जा रहे थे। तभी रास्ते में शौच जाने वाला दूधिया मिल गया दूधिया ने हम लोगों को टोक दिया और एक साथी को पकड़कर जोर-जोर से चिल्लाने लगा था।
तभी गांव वाले हम लोगों की ओर भागे थे तब हम लोग दूधिया को गोली मारकर अपने साथी को छुड़ाकर भाग गए थे। जाते समय दूधिया का मोबाइल फोन भी ले गए थे एसपी ने बताया इस हत्याकांड का खुलासा करने के लिए एएसपी व सीओ के नेतृत्व में कोतवाली मोहम्दाबाद के इंस्पेक्टर तथा एसओजी टीम को लगाया था। श्री मिश्र ने बताया कि हत्याकांड में वांछित दोनों हत्यारों को तलाश किया जा रहा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…