आफताब फारुकी
लोक सभा चुनावों के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश की कमान संभालने वाली प्रियंका गाँधी प्रदेश सरकार पर हलातार हमलावर रही है। इस दरमियान उन्होंने समय समय पर प्रदेश सरकार के कार्यशैली को आड़े हाथो लिया है। इस बार प्रदेश में बढ़ते अपराध को लेकर प्रियंका गांधी ने योगी आदित्यनाथ सरकार को आड़े हाथो लिया है।
कांग्रेस महासचिव ने मंगलवार सुबह एक ट्वीट में कटाक्ष करते हुए कहा कि भले ही UP के मुख्यमंत्री सरकार के कामकाज की गति बताते रहते हैं, लेकिन सूबे में अपराधों की गति उनकी तुलना में कहीं ज़्यादा रहती है। हिन्दी के प्रचलित मुहावरे ‘हाथ कंगन को आरसी क्या’ की तर्ज पर संस्कृत की पंक्ति ‘प्रत्यक्षम् किम् प्रमाणम्’ (प्रत्यक्ष को प्रमाण की आवश्यकता नहीं होती) लिखते हुए प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार, 23 अगस्त तथा सोमवार, 24 अगस्त के आंकड़ों का हवाला देते हुए लिखा कि उत्तर प्रदेश की सड़कों पर अपराध का तांडव लगातार जारी है।
पिछले ही हफ्ते प्रियंका गांधी वाड्रा ने माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर लिखा था, “UP सरकार की सबसे बड़ी कमी है कि वह आम जनता की समस्या को सुलझाने की बजाय झूठ बोलने और धमकाने पर उतर आती है।।। प्रदेश में यूरिया की समस्या है…। काला बाज़ारी ज़ोरों पर है…। कई जिलों में घोटाला भी हुआ है…। किसान परेशान है, लेकिन UP सरकार आंख मूंद बोल रही है कि सब सही है…।” प्रियंका गांधी वाड्रा ने इस ट्वीट के साथ यूरिया की काला बाज़ारी और इसकी किल्लत के चलते किसानों को हो रही परेशानियों से जुड़ी ख़बरें भी पोस्ट की थीं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…