वरुण जैन
स्वार. स्वास्थ्य विभाग के ड्रग इंस्पेक्टर ने क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया। अभियान के दौरान मेडिकल स्टोर संचालकों को खांसी जुकाम की दवा लेने वाले मरीजों का नाम व पता नोट कर विभाग को जानकारी दें। इसके साथ ही सभी ग्राहकों के मोबाईल में आरोग्य सेतु एप्प डाउनलोड करें। वहीं बिना लाइसेंस चलाते पकड़े गए मेडिकल स्टोर संचालक को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
जिसके बाद नियमानुसार कठिन कार्यवाही की जाएगी। टीम ने मेडिकल स्टोर संचालकों को निर्देशित किया कि खांसी जुकाम बुखार की दवाएं लेने आने वाले सभी व्यक्तियों के मोबाइल नंबर व नाम पता नोट कर विभाग को जानकारी दें। इसके साथ ही सभी ग्राहकों के मोबाइल फोन में आरोग्य सेतु एप्प आवश्यक रूप से डाउनलोड कराये। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मसवासी में बिना लाइसेंस संचालित मिले मेडिकल स्टोर भी पकड़ लिया। जिसको ड्रग इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने चेतावनी देकर छोड़ दिया।
मामले की जानकारी पर ड्रग इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते क्षेत्र में सभी मेडिकल स्टोर संचालकों को खांसी, जुकाम, बुखार वाले मरीजों को नाम पता व मोबाइल नंबर नोट कर विभाग को जानकारी देने के साथ सभी ग्राहकों के मोबाइल फोन में आरोग्य सेतु एप्प आवश्यक रूप से डाउनलोड करने के लिए निर्देशित किया गया है। इसके साथ ही मास्क व सैनिटाइजर का उपयोग के साथ सोशल डिस्टेंनसिंग का पालन करने के लिए भी निर्देशित किया गया है। मसवासी में छापामार कार्यवाही के दौरान ड्रग्स एंड कैमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ महेश कुमार मौर्य मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…