बापू नंदन मिश्रा
रतनपुरा (मऊ): मधुबन तहसील क्षेत्र के देवारांचल में सरयू नदी में आई बाढ़ के चलते पशुपालक काफी संकट में हैं। उनके चारे के लिए वे अपने सैकड़ों पशुओं को लेकर दर-दर भटक रहे हैं। इसका जीता जागता उदाहरण मधुबन बिल्थरा मार्ग पर एवं अगल बगल की सड़कों पर स्पष्ट रूप से देखा जा रहा है।
उनका कहना है कि बाढ़ के कारण जहां पशुओं को चारे के लिए दिक्कतें हो रही हैं वहीं उनको लेकर उन्हें काफी मुसीबतें झेलनी पड़ रही हैं। अपनी गायों को लेकर वे उनके चारे के लिए चारागाह खोजते नजर आ रहे हैं लेकिन इधर भी काफी बारिश होने के कारण चारागाह योग्य भूमि भी पानी में डूबी हुई है। जिसके कारण वे पशुओं को लेकर सड़क पर ही रहने को विवश हैं। प्रशासनिक स्तर पर भी यह स्पष्ट रूप से साबित हो रहा है कि पशुपालकों एवं पशुओं के हित में कोई भी सुविधा दिखाई नहीं दे रही है। नतीजा यह है कि मजबूरन उन्हें बीच सड़क पर शरण लेनी पड़ रही है।
यह दुर्व्यवस्था वास्तव में इतनी पीड़ादायक हो सकती है कि उसे शब्दों में व्यक्त करना मुश्किल है। जिसकी सर्वत्र निंदा की जा रही है। जहां एक तरफ पशुपालक को पशुओं को लेकर समस्याओं का सामना करना पड़ता है, वहीं पशुओं के सड़क पर चलने से यातायात भी प्रभावित हो रहा है। अपनी सैकड़ों गायों को साथ लेकर इधर उधर भटकते देवारा निवासी राजकुमार यादव, सूर्यभान यादव सुभाष यादव आदि काफी परेशान व व्यथित हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…