वरुण जैन
स्वार. तेज़ रफ़्तार कार चालक ने सामने से आ रहे बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुँची चौकी पुलिस ने घायल को स्वार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जिसके बाद युवक के परिजन बेहतर उपचार के लिए युवक को उत्तराखंड के अस्पताल में ले गए। वहीं चौकी पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक व कार को कब्जे में ले लिया है।
वहीं चौकी पुलिस ने दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार व बाइक को कब्जे में लेकर मसवासी चौकी ले आयी। चौकी प्रभारी अमरसेन ने बताया कि काशीपुर निवासी कार सवार रविन्द्र कुमार अग्रवाल रामपुर से दवाई लेकर आ रहे थे। मिलक नौखरीद के पास कार की बाइक से टक्कर हो गयी। फिलहाल दुर्घटना में घायल युवक का उपचार चल रहा है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। दुर्घटना में क्षतिग्रस्त दोनों वाहन कब्जे में ले लिए गए हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…