फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी. जिले में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है जिसके चलते एक बार फिर एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक बाइक को पीछे से टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार एक युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई तो वही दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया, तो वही दुर्घटना के डेढ़ घंटे बाद तक 108 एंबुलेंस इंतजार में तड़पता रहा जिसके बाद लोगों ने उसे प्राइवेट वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलिया भिजवाया।
दरअसल ताजा मामला लखीमपुर खीरी जिले के थाना सम्पूर्णा नगर के महगापुर मार्ग का बताया जा रहा है जहां पर मंसूरी फार्म से पलिया संपूर्णानगर रोड पर जा रहे बाइक सवार बसंत लाल पुत्र मुन्नीलाल और गोपी पुत्र छिंदा सिंह निवासी महंगापुर को तेज रफ्तार चौपहिया वाहन ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी, टक्कर इतनी जोरदार थी कि 26 वर्ष बसंत लाल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं दूसरा युवक गोपी घटना के डेढ़ घंटे बाद तक 108 एंबुलेंस का इंतजार करते हुए सड़क पर ही तड़पता पड़ा रहा
लोगों की माने तो काफी प्रयास के बाद भी 108 एंबुलेंस डेढ़ घंटे से अधिक समय बाद तक भी मौके पर नही पहुची जिसके बाद लोगों ने प्राइवेट वाहन से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलिया भिजवाया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है वही जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…