तरुण गौड़
अम्बाला :- गृह, शहरी स्थानीय निकाय एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने अपने स्वेच्छिक कोष से 10 लाख रुपये की राशि मिशन अस्पताल अम्बाला शहर को सौंपी है। इस राशि से अस्पताल में वेंटिलेटर खरीदने, आईसीयू में सुधार करने व अस्पताल सम्बन्धी चिकित्सा सुविधाओं के लिये काम किया जायेगा। गृहमंत्री अनिल विज के सेवाभाव और मिशन अस्पताल के कार्य को देखते हुए उनके साथियों ने भी दो बाईपेप वेंटिलेटर देने का काम किया है। इन दोनों वेंटिलेटरों की कीमत करीब एक लाख रुपये होगी। गृहमंत्री द्वारा दिये गये सहयोग के चलते मिशन अस्पताल में मरीजों को और बेहतर चिकित्सा उपलब्ध हो सकेगी और कोरोना काल में मिशन अस्पताल अपेक्षाकृत सेवा के अधिक कार्य कर पाएगा।
डा0 सुनील सादिक ने यह भी बताया कि मिशन अस्पताल वर्ष 1983 से जनसेवा के कार्य में लगा हुआ है। कोरोना काल की बात करें तो इस कोविड केयर सेंटर से करीब 600 कोरोना प्रभावित मरीज स्वस्थ होकर सकुशल अपने घर भी पंहुचे हैं। सेवा का यह कार्य आगे भी यह कार्य निरंतर जारी रहेगा। इस मौके पर गृह मंत्री अनिल विज के मीडिया प्रभारी विजेन्द्र चौहान भी थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…